| स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण कर इसरो ने रचा इतिहास | ||
|
| भारत ने रविवार सुबह स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण करते हुए इतिहास रच दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, यह मिशन सफल रहा। इस दौरान दो स्क्रैमजेट इंजनों का परीक्षण किया गया। इस परीक्षण को लेकर अंतिम जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
|
| 'मन की बात': कश्मीर के लोगों की तरफ PM ने फिर बढ़ाया हाथ, बोले- 'एकता और ममता' समस्या हल करने का मूल मंत्र | ||
|
| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्यार और एकता को कश्मीर समस्या के समाधान के लिए मूल मंत्र बताया और बच्चों को अशांति पैदा करने के लिए उकसाने वालों पर यह कहते हुए नाराजगी जाहिर की कि एक न एक दिन उन लोगों को इन बेकसूर बच्चों को जवाब देना ही होगा।
|
| तृप्ति देसाई ने हाजी अली दरगाह में चादर चढ़ाई | ||
|
| बम्बई उच्च न्यायालय द्वारा हाजी अली दरगाह में मजार के पास महिलाओं के प्रवेश पर रोक हटाने के दो दिन बाद भूमाता ब्रिगेड की कार्यकर्ता तृप्ति देसाई रविवार को दरगाह पहुंचीं और एक चादर चढ़ायी। तृप्ति ने साथ ही घोषणा की कि अब वह केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के पूजा के अधिकार के लिए संघर्ष करेंगी।
|
| अहम साजोसामान समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे भारत-अमेरिका, पर्रिकर US रवाना | ||
|
| भारत और अमेरिका इस हफ्ते एक मुख्य साजो सामान समझौता पर हस्ताक्षर करने वाले हैं जो दोनों सेनाओं को एक दूसरे की चीजों और आधार का इस्तेमाल करने तथा आपूर्ति करने में सक्षम बनाएगा।
|
| हिन्दुत्व की विचारधारा किसी के विरोध में नहीं : मोहन भागवत | ||
|
| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन मधुकर राव भागवत ने कतिपय राजनीतिक दलों द्वारा संघ के सांप्रदायिक होने के आरोपों के बीच स्पष्ट किया है कि हिन्दुत्व की विचारधारा किसी के विरोध में नहीं है।
|
| जैन मुनि पर विवादित ट्वीट मामले में विशाल डडलानी और पूनावाल के खिलाफ केस दर्ज | ||
|
| मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन विशाल डडलानी ट्विटर पर जैन मुनि पर टिप्पणी करने के बाद मुश्किल में पड़ गए हैं और विवादों में घिरे गायक विशाल डडलानी ने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है।
|
| भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति सुजुकी | ||
|
| देश के यात्री वाहन बाजार में मारुति सुजुकी इंडिया टॉप पर बनी हुई है। जुलाई बाजार में सबसे लोकप्रिय रहे 10 में से 7 मॉडल इसीके हैं जिनमें इसकी स्पोट्स यूनिटिलिटी विटारा ब्रेजा भी शामिल है जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था।
|
| वेस्टइंडीज ने सीरीज 1-0 से जीती, बारिश की भेंट चढ़ा दूसरा टी-20 | ||
|
| अमित मिश्रा और रविचंद्रन अश्विन के फिरकी के जादू से भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां वेस्टइंडीज को 143 रन पर ढेर कर दिया लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया जिससे कैरेबियाई टीम ने दो मैचों की श्रृंखला 1-0 से जीत ली।
|
| अभिनेत्री शर्मिला टैगोर समेत 3 लोग BCCC के सदस्य नियुक्त | ||
|
| फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, थिएटर कार्यकर्ता अरुधंति नाग और फिल्म अध्ययन से जुड़ी शिक्षाविद इरा भास्कर को ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कम्प्लेंट्स काउंसिल (बीसीसीसी) के नये सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
|
| 'ऑस्ट्रेलियाई सरकार को स्कॉर्पीन पनडुब्बी का डेटा डिस्क सौंपेगा व्हिस्लब्लोवर' | ||
|
| स्कॉर्पिन दस्तावेज लीक मामले का Сव्हिस्लब्लोवरТ हजारों पृष्ठों के डेटा का डिस्क सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई सरकार को सौंपेगा। समाचार पत्र Сद ऑस्ट्रेलियनТ ने आज यह जानकारी दी। अखबार के अनुसार इस अनाम व्हिस्लब्लोवर की पहचान से ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी पहले ही अवगत हैं।
|
|
Page 218 of 245 |
||
|
||