|
| क्रिकेट से संन्यास ले चुके इंगलैंड टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने लॉर्ड्स में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है इंग्लैंड के इस दिग्गज ने सबसे ज्यादा ऊंची कैच लेकर का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे अपना नाम दर्ज करा लिया है। दरअसल, 14 जुलाई से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच शुरू होने जा रहे टेस्ट मैच से पहले लॉर्ड्स में आयोजित एक प्रतियोगिता में नासिर ने ड्रोन की मदद से सबसे ऊंचा कैच पकड़ नया रिकॉर्ड बना लिया। यह प्रतियागिता स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट ने लॉर्ड्स के मैदान में आयोजित करवाई थी। नासिर हुसैन के पास बॉल को करीब 100 फीट की ऊंचाई से पकड़ने के लिए 3 चांस थे। बॉल को इतनी ऊंचाई पर ले जाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जो करीब 74 मील प्रति घंटे की रफ्तार से बॉल को नीचे फेंक रहा था। नासिर ने अपने पहले प्रयास में ही बॉल को आसानी से कैच कर लिया, लेकिन वो इतने से खुश नहीं हुए और उन्होंने ऊंचाई बढ़ाने के बारे में कहा।हुसैन ने करीब 150 फीट की ऊंचाई से फेंकी गई बॉल को पकड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। रिकॉर्ड के बाद उत्साहित नासिर हुसैन ने कहा, 'स्काई स्पोर्ट्स हमेशा लिमिट्स को और आगे तक ले जाते हैं। वो कवरेज करने के लिए नई तरीके आजमाते हैं। ये मेरे लिए काफी मजेदार अनुभव था।' 'लॉर्ड्स में इतनी ऊंचाई से ड्रोन द्वारा फेंकी गई बॉल को पकड़ना काफी मजेदार था। मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं ऐसा कर पाउंगा। अब मैं अपने हाथों को आराम देकर आने वाले टेस्ट मैच के लिए कमेंट्री बॉक्स में जाना चाहता हूं।'
|