Visitors online: 001

विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट: सेरेना विलियम्स फाइनल में पहुंची, केरबर से होगी भिड़ंत

Home » Headlines

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स ने गैरवरीय रूसी खिलाड़ी इलेना वेसनिना को केवल 48 मिनट में करारी शिकस्त देकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी, जहां उनकी भिड़ंत जर्मनी की एंजेलिक कर्बर से होगी।

ओपन युगल में 22 ग्रैंडस्लैम जीतने के रिकार्ड की बराबरी करने की कवायद में लगी 34 वर्षीय सेरेना ने अपनी 50वीं रैकिंग की प्रतिद्वंद्वी को 6-2, 6-0 से हराया। मौजूदा चैंपियन अब फाइनल में चौथी वरीय केरबर से भिड़ेंगी जिसने इस अमेरिकी खिलाड़ी की बड़ी बहन और पांच बार की चैम्पियन वीनस को दूसरे सेमीफाइनल में 71 मिनट में 6-4 , 6-4 से शिकस्त दी।

सेरेना इस साल जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन में केरबर से हार गयी थी, जिससे जर्मनी की इस खिलाड़ी ने अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। अब केरबर दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी के रिकार्ड 22वें ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी हासिल करने में रूकावट पैदा करने की कोशिश करेगी। सेरेना फ्रेंच ओपन में गर्बाइन मुगुरूजा से हार गयी थी।

अपना 32वां ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल खेल रही सेरेना ने सेंटर कोर्ट पर अपनी प्रतिद्वंद्वी वेसनिना पर शुरू से ही हावी हो गयी। तब प्रिंस विलियम की पत्नी केट भी रायल बाक्स से उनका मैच देख रही थी। सेरेना ने 11 ऐस और 28 विनर्स जमाये और अपनी तरफ से केवल सात गलतियां की।

उन्होंने पांच बार वेसनिना की सर्विस तोड़ी और 28वीं बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में जगह बनायी।सेरेना ने कहा, Сमैं बहुत खुश हूं। मैं वास्तव में आज पूरी तरह से एकाग्र होकर खेली। इससे पहले हमने कुछ कड़े मैच खेले थे और मैं जानती थी कि इस कोर्ट पर भी वह हावी हो सकती है। मैच आसान नहीं था। आपको हर अंक के लिये जूझना पड़ता है।Т

उन्होंने कहा, Сमुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं यहां फाइनल में पहुंच गयी हूं। इस साल अभी तक मैं कोई ग्रैंडस्लैम नहीं जीत पायी और इसलिए यहां जीतने के लिये प्रतिबद्ध हूं।Т सेरेना ने 29 वर्षीय रूसी खिलाड़ी वेसनिना पर शुरू में ही 4-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। वेसनिना ने इसके बाद दो अंक बनाये लेकिन सेरेना ने सातवें ऐस से 28 मिनट में सेट अपने नाम कर दिया। दूसरा सेट तो केवल 20 मिनट में ही सेरेना ने अपने नाम करके मैच जीत लिया। उन्होंने पहले, तीसरे और पांचवें गेम में ब्रेक प्वाइंट लिया।

केरबर ने वीनस को हराने के बाद कहा, Сवीनस यहां इतनी बार खिताब जीत चुकी हैं और अच्छा खेल रही थी। इसलिये मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने पहले विम्बलडन फाइनल में पहुंची। यह बहुत अच्छा अहसास है। मैं अपने टेनिस का लुत्फ उठा रही हूं।Т


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links