Visitors online: 002

वेस्टइंडीज दौरे पर ग्लूकोज बिस्कुट साथ लेकर जाते थे सुनील गावस्कर!

Home » Headlines

वेस्टइंडीज के तेज आक्रमण को अपने बेहतरीन डिफेंस से प्रभावहीन करने के लिये मशहूर पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर की एक कमजोरी थी और वह थे पारले जी ग्लूकोज बिस्कुट। कल क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में लीजैंड्स क्लब द्वारा गावस्कर के 67वें जन्मदिन के मौके पर उनकी छोटी बहन नूतन ने इसका खुलासा किया।

नूतन ने पत्रकारों से कहा, Сउन्हें वह बिस्कुट बहुत पसंद थे, पारले जी ग्लूकोज बिस्कीट। वेस्टइंडीज काफी दूर था और दौरा बहुत लंबा होता था। वह चाय या काफी के साथ यह बिस्कुट खाते थे और जब भी वह वेस्टइंडीज जाते तो हम कोशिश करते थे कि उनके लिये बिस्कुट भेज दें।Т उन्होंने कहा, Сवह दौरे से पहले खुद अपने सामान के साथ वह बिस्कुट रखते लेकिन तीन सप्ताह या एक महीने में वे खत्म हो जाते। वह जब भी, जिस भी दौरे पर जाते तो हम किसी पत्रकार या रिश्तेदार या दोस्त के साथ बिस्कुट भेजते थे।Т मुंबई के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिशिर हटंगडी ने बताया कि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज लिटिल मास्टर का कितना सम्मान करते थे।

उन्होंने कहा, Сकिसी चैरिटी टूर्नामेंट के दौरान सभी तेज गेंदबाज रवि शास्त्री के घर आये थे और बीयर पी रहे थे। सनी (गावस्कर) कुर्ता पायजामा पहनकर आया और जैसे ही वह आया तो सभी तेज गेंदबाज खड़े हो गए और कहा कि हैलो मास्टर, आप कैसे हो।Т उन्होंने कहा, Сउनमें माइकल होल्डिंग, जोएल गार्नर, मैल्कम मार्शल और एंडी राबर्ट्स शामिल थे। वे सभी गावस्कर का इतना सम्मान करते थे।Т


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links