|
| हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति अभी भी बनी हुई है. भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है, जबकि 300 से ज्यादा घायल हैं. केंद्र ने हालात की समीक्षा करने के बाद श्रीनगर में सीआरपीएफ की 8 और कंपनियां भेजने का फैसला किया है. अब तक घाटी में 20 कंपनियां तैनात की जा चुकी हैं. तनाव के बाद श्रीनगर में 11 जगहों पर कर्फ्यू है.
घर लौट रहे यात्री
जम्मू में 8-10 हजार यात्री फंसे इससे पहले रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य के हालातों पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. बैठक में गृह सचिव, संयुक्त सचिव (कश्मीर डिवीजन), आईबी चीफ और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए. वहीं राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी कैबिनेट की बैठक बुलाई और हालातों की समीक्षा की. गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी फोन पर बात हुई.
|