Visitors online: 003

यूपी प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने दिया इस्तीफा , चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

Home » Headlines

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस को सियासी झटका लगा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक निर्मल खत्री ने कांग्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। निर्मल खत्री ने लिखित में अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।चुनाव के नजरिए से प्रदेश कांग्रेस में यह पहला बड़ा बदलाव माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले खासकर ब्राह्मण समुदाय से राज्य के लिए नया प्रदेश प्रमुख को ढूंढ रही है। कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने भी संकेत दिया था कि प्रदेश कांग्रेस समिति में बदलाव हो सकता है।

गौर हो कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को अपने परम्परागत वोट बैंक ब्राह्मण और मुस्लिम पर फोकस करने का सुझाव दिया था। इसके बाद ही गुलाम नबी आजाद को यूपी कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया। जिसके बाद से ही मीडिया में निर्मल खत्री के इस्तीफे को लेकर चर्चा थी। खत्री के इस्तीफे के साथ ही इन अटकलों पर विराम लग गया है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links