|
| नाईकी के नये विज्ञापन में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण महिला खिलाड़ियों की सराहना करती नजर आएंगी जिसका लक्ष्य भारत में खेल में प्रतिभागिता को बढ़ावा देना है।आज जारी तीन मिनट के इस विज्ञापन वीडियो Сडा डा डिंगТ में राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल के अलावा फुटबालर ज्योति आन बुरेट और क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और शुभलक्ष्मी शर्मा भी नजर आएंगी। इस म्यूजिक वीडियो में अगली पीढ़ी से अपील की गई है कि वे पुरानी परंपराओं को तोड़कर अपने जीवन में खेल को जोड़ते हुए सफलता की नयी कहानी लिखें।
|