Visitors online: 002

मैं गरीब बच्चों की क्रिकेट खेलने में मदद करना चाहता हूं: सचिन तेंदुलकर

Home » Headlines

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को कहा कि वह भारत और विश्व भर के गरीब बच्चों की मदद करना चाहते हैं ताकि वे क्रिकेट खेल सकें। तेंदुलकर स्वयं मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते थे।उन्होंने कहा, Сमैं जानता हूं कि जब आपकी जेब में पैसा नहीं होता है और आप किसी खास बल्ले को चाहते तो तब कैसा महसूस होता है। इसलिये यह उन गरीब बच्चों की समस्या का हल करना है जो क्रिकेट खेलना चाहते हैं।Т इस पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज ने खेलों का सामान बनाने वाली कंपनी स्पार्टन इंटरनेशनल में अपने निवेश की घोषण करते हुए कहा कि वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उपकरणों की कमी के कारण कोई भी उदीयमान युवा क्रिकेटर अपना करियर समाप्त नहीं करे। 

उन्होंने कहा, Сकई उदीयमान गरीब क्रिकेटर हैं जो अपने राज्यों से खेल रहे हैं लेकिन उनके पास उपयुक्त उपकरण नहीं हैं। मैं उन्हें क्रिकेट का सामना उपलब्ध कराकर उनकी मदद करना चाहता हूं। इससे उन्हें अपना बल्ला टूटने पर यह चिंता नहीं रहेगी कि उन्हें दूसरा बल्ला कहां से मिलेगा।Т तेंदुलकर ने कहा, Сमैं उपकरणों की सप्लाई करना चाहता हूं ताकि वे अपने जुनून के साथ खेल सकें। उन्हें केवल रन बनाने या विकेट लेने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बारे में सोचने लिये स्वतंत्र होना चाहिए।Т 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links