|
| अभिनेत्री अनुष्का शर्मा खुश हैं कि Сसुल्तानТ फिल्म में सलमान खान जैसी हस्ती होने के बावजूद उनके आरफा के किरदार को पहचाना जा रहा है। 28 वर्षीय अभिनेत्री ने से कहा, С सलमान के किसी प्रशंसक का आपसे कहना कि वह आपका भी प्रशंसक हैं बहुत बड़ी बात है क्योंकि वे बहुत निष्ठावान प्रशंसक हैं। तीनों खानों के पास ऐसे निष्ठावान प्रशंसक हैं। मैं बहुत खास महसूस कर रही हूं।Т उन्होंने कहा, С मेरे ख्याल से आप चाहते हैं कि आपके काम पर ध्यान दिया जाए और सरहाना की जाए और ऐसा Сसुल्तानТ जैसी फिल्म में हुआ जिसमें सलमान जैसे मेगास्टार हैं। मैं बहुत खुश हूं।Т अनुष्का की सराहना होना ज्यादा खास है क्योंकि वह अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म को अपनी सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म मानती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि उनका मानना है कि उन्होंने शारीरिक बदलाव के लिए СरोबोटТ की तरह जो काम किया और आरफा की सोच को समझने के लिए जितनी कड़ी मेहनत की वह सफल हो गई। अनुष्का ने कहा, С Сसुल्तानТ अब तक मेरे लिए सबसे मुश्किल रही। यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण थी। यह शारीरिक और भावनात्मक रूप से मेरे लिए मुश्किल थी। मुझे भावनाएं और परिपवक्ता समझनी थी जो शायद मुझमें अभी नहीं है। एक खेल सीखना, शरीर के प्रकार को बदलना, और सुबह जल्दी उठना, प्रशिक्षण के लिए जाना तथा फिर पहलवानी सीखना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था।Т
|