Visitors online: 003

कश्‍मीर में पाकिस्‍तान से 'आतंकी फंडिंग', हर साल हवाला के जरिये भेजे जा रहे हैं रुपये

Home » Headlines

कश्‍मीर में पाकिस्‍तान की ओर से 'आतंकी फंडिंग' किए जाने की बात सामने आई है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्‍तान हर साल हवाला के जरिये 100 करोड़ रुपये कश्‍मीर में भेज रहा है।सूत्रों के अनुसार, कश्‍मीर में हवाला के जरिये पाकिस्‍तान फंड भेजता है। आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कश्‍मीर में 100 करोड़ रुपये भेजा जा रहा है। पाकिस्‍तान इन फंडों को अलगाववादियों के पास भेजता है। इस फंड का कुछ हिस्‍सा पत्‍थरबाजों को दिया जाता है। ये बात भी सामने आई है कि कश्‍मीर में सुरक्षाबलों पर पत्‍थर फेंकने में आतंकी भी शामिल होते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में इस बात का खुलासा पहले भी हुआ है कि घाटी में पथराव और फायरिंग करने की घटनाओं में आतंकी भी शामिल होते हैं।  

जिक्र योग्‍य है कि पठानकोट एयरबेस पर हमला करने के लिए जिम्‍मेवार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद कश्मीर घाटी और दूसरे हिस्सों में बने अपने ठिकानों से फंड जुटाकर हमलों को अंजाम देने की तैयारी में जुटा रहता है। फंड का इंतजाम करने में पाकिस्‍तान की भूमिका भी सामने आती रहती है। ये बात भी अब छिपी नहीं है कि जैश जैसे आतंकी संगठन ज्यादातर फंड पाकिस्तान से ही जुटाते हैं। जम्मू-कश्मीर में हवाला के पैसे को इधर से उधर कर आतंकी संगठन अपने मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश में लगे रहते हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links