|
| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में हुए आतंकी हमले की निंदा की हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर नीस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा दुख की इस घड़ी में हम फ्रांस के साथ हैं। फ्रांस में नेशनल डे के जश्न के दौरान हुए हमले की राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी निंदा की है।अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नीस हमले को कायराना हरकत करार दिया। इसके अलावा दुनिया भर से लोग इस हमले की निंदा कर रहे हैं। स्पर्स परिवार ने कहा कि उनकी संवेदना फ्रांस के लोगों के साथ है।गौर हो कि फ्रांस के शहर नीस में आतंकी हमला हुआ है। फ्रेंच रिवेरा रिसॉर्ट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक भीड़ में जा घुसा, जिसमें कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। फ्रांसीसी अधिकारियों के मुताबिक हताहत हुए लोग नेश्नल डे के मौके पर होने वाली आतिशबाजी देखकर लौट रहे थे।
|