Visitors online: 002

दिल्ली में बड़ी स्क्रीनों पर चौबीसों घंटे दिखाये जायेंगे ओलंपिक खेल:विजय गोयल

Home » Headlines

रियो ओलंपिक के लिये भारतीय दल को शुभकामनायें देते हुए खेलमंत्री विजय गोयल ने बताया कि पांच अगस्त से शुरू हो रहे ओलंपिक के दौरान दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अहम स्थानों पर बड़ी स्क्रीनों पर चौबीसों घंटे ये खेल दिखाये जायेंगे।खेल मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू गोयल ने कहा, Сओलंपिक का माहौल बनाने के लिये पांच से 21 अगस्त तक होने वाले इन खेलों के दौरान दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर बड़ी स्क्रीनें लगाई जायेंगी। इनमें कनाट प्लेस का सेंट्रल पार्क, चांदनी चौक शामिल है । इन पर चौबीसों घंटे ओलंपिक खेल दिखाये जायेंगे।Т उन्होंने कहा ,Сमेरे लिये यह गर्व की बात है कि रियो ओलंपिक से ठीक पहले मुझे खेल मंत्री बनाया गया है। इस बार खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ ने मिलकर बेहतरीन तैयारी कराई है और सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों से पूरा सहयोग मिला है।Т 

उन्होंने कहा ,Сखेल मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम (टीओपी) परियोजना के तहत खिलाड़ियों को देश विदेश में अभ्यास और कोचिंग की सर्वश्रेष्ठ सुविधायें मुहैया कराई गई है।Т 

भारत का सबसे बड़ा 122 सदस्यीय दल इन खेलों की 40 स्पर्धाओं में भाग लेगा । गोयल ने हालांकि पदकों की संभावना के बारे में कयास लगाने से इनकार किया। उन्होंने कहा ,Сमुझसे यह मत पूछिये कि कितने पदक मिलेंगे । मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि हमारे खिलाड़ियों और कोचों ने काफी मेहनत की है और प्रदर्शन अच्छा होगा।Т 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links