Visitors online: 001

फ्रांस के नेशनल डे समारोह पर हमला, ट्रक में सवार दो आतंकियों ने भीड़ को कुचला

Home » Headlines

ट्रक ड्राइवर फ्रांस के शहर नीस में आतंकी हमला ,फ्रेंच रिवेरा रिसॉर्ट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक भीड़ में जा घुसा, जिसमें कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। फ्रांसीसी अधिकारियों के मुताबिक हताहत हुए लोग नेश्नल डे के मौके पर होने वाली आतिशबाजी देखकर लौट रहे थे।सुरक्षा बलों ने ट्रक ड्राइवर को मार गिराया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ट्रक से भारी मात्रा में बंदूकें और दूसरे हथियार बरामद हुए हैं। वहीं ट्रक में फ्रेंच- ट्यूनीसियाई पहचान पत्र मिला है। भीड़ में लोगों को कुचलने के बाद फायरिंग भी करता रहा। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने इस हमले को आतंकी वारदात करार देते हुए कहा कि इस हमले पर आतंकवाद की स्पष्ट छाप दिखती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने नीस में हुए Сभीषण प्रतीत होने वाले आतंकवादी हमलेТ की निंदा की है।पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक में फ्रेंच-ट्यूनिशिया के पहचान पत्र पाए गए हैं। फ्रेंच राष्ट्रपति ओलांद ने देश में तीन महीने के लिए इमरजेंसी जारी रखने का भी ऐलान किया है। अमेरिका समेत तमाम देशों ने हमले की निंदा की है और जांच में सहयोग की पेशकश की है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि पेरिस में भारतीय राजदूत हमारे नागरिकों के संपर्क में हैं और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके अलावा पेरिस में भारतीय एंबेसी ने हेल्पलाइन नंबर +33-1-40507070 जारी किया है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links