Visitors online: 004

सलमान खान ने सानिया की आत्मकथा का विमोचन किया

Home » Headlines

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने रविवार को यहां दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की आत्मकथा Сऐस अगेंस्ट आड्सТ का विमोचन किया रियो में अगले महीने होने वाले ओलंपिक खेलों में सानिया महाराष्ट्र की प्रार्थना थोंबारे के खेलती नजर आएंगी और उन्होंने अपनी इस जोड़ीदार की तारीफ की।प्रार्थना के बारे में पूछने पर सानिया ने कहा, Сमैं और प्रार्थना पहली जोड़ी है जिसने पदक जीता है। एशियाई खेलों में हमने युगल का पदक जीता था। लेकिन इसके अलावा वह युवा लड़की है और हमारे लिए उसकी अच्छी संभावना है। ओलंपिक में खेलना उसके लिए शानदार अनुभव होगा। वह बार्शी (पश्चिम महाराष्ट्र में) में रहती है और पिछले डेढ़ साल से सानिया मिर्जा टेनिस अकादमी में खेल रही है।Т अधिक लड़कियों के देश में खेल से जुड़ने के बारे में पूछने पर सानिया ने कहा, Сयह बेशक अच्छा है और हम यही चाहते है। हम चाहते हैं कि अधिक लड़कियां और महिलाएं आगे आएं। मुझे लगता है कि 10 साल पहले तीन, चार या पांच महिला खिलाड़ियों के नाम लेना मुश्किल था जिन्होंने देश के लिए विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया हो। लेकिन अब हमारे पास मैरीकोम (मुक्केबाजी) है, हमारे पास साइना नेहवाल, पीवी सिंधू (दोनों बैडमिंटन) हैं। हमारे पास इतनी सारी लड़कियां हैं जो अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। यह दिखाता है कि हम कितना आगे बढ़ गए हैं और हमेशा सुधार की गुंजाइश होती है।Т 

सानिया ने 29 बरस की उम्र में किताब लिखी है और जब 50 साल के सलमान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, Сमुझे लगता है कि यह नया और अलग है। उसने जो हासिल किया उसे लोग तीन जन्म में भी हासिल नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि 29 बरस की उम्र में उसके पास कहने के लिए काफी कुछ है। इसलिए उसे जो कहना है वह उसे भूल जाए, मुझे लगता है कि आत्मकथा लिखना सही फैसला है।Т सानिया ने कहा कि उन्होंने महान टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी की किताब СओपनТ और महान मुक्केबाज माइक टाइसन की आत्मकथा भी पढ़ी है जबकि वह महान टेनिस खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ की आत्मकथा पढ़ना चाहेंगी।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links