Visitors online: 001

राज्यसभा में राजनाथ सिंह बोले- कश्मीर में हिंसा के पीछे पाकिस्तान,

Home » Headlines

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कश्मीर के हालात की जानकारी संसद को दी। गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू एवं कश्मीर सरकार को हरसंभव मदद दे रही है। साथ ही संसद में कश्मीर पर चर्चा होने से सरकार का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर की जम्हूरियत में इंसानियत के लिए जगह है, लेकिन हैवानियत का कोई स्थान नहीं है।राज्यसभा में सदस्यों को कश्मीर के हालात की जानकारी देते हुए राजनाथ ने कहा, 'कश्मीर में हिंसा की 566 घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में 33 स्थानीय नागरिकों की मौत हुई जबकि एक जवान शहीद हुआ। झड़पों में 1671 जवान घायल हुए हैं।' गृह मंत्री ने पाकिस्तान पर बरसते हुए कहा, 'हमारा पड़ोसी देश जिसका नाम कहने को तो पाकिस्तान है लेकिन उसकी हरकतें ना-पाक हैं। वह घाटी में 'गंदा' खेल खेल रहा है और हमारे आतंरिक मामले में हस्तक्षेप कर रहा है।'

राजनाथ सिंह ने पूछा, 'क्या पाकिस्तान भारत के मुसलमानों का संरक्षक बनेगा। पाकिस्तान जो खुद दो भागों में बंट गया उसे भारतीय मुसलमानों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां के मुसलमानों की चिंता भारत खुद करेगा। पाकिस्तान को पहले अपना घर संभालना चाहिए।'

गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर में जो कुछ हुआ है उससे सभी लोग दुखी हैं। जो भी देशभक्त है उसे कश्मीर से पीड़ा पहुंची है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने विदेश दौरे से आते ही पहली बैठक कश्मीर में उपजे ताजा हालात पर ली। हमने सुरक्षा बलों के अधिकारियों से बार-बार कहा है कि ताकत का इस्तेमाल करते समय वह जितना हो सके संयम बरतें। यही बात वहां की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी दोहरायी है।

राजनाथ ने कहा, 'हमने सुरक्षा बलों को हमेशा निर्देश दिए हैं कि गोली का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। आतंकियों के साथ सख्ती हो रही है और होगी लेकिन आम लोगों के साथ सहानुभूति रखेगी सरकार।'


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links