Visitors online: 001

बिहार: औरंगाबाद में नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के 10 कमांडो शहीद

Home » Headlines

बिहार के नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले के जंगलों में नक्‍सलियों ने मुठभेड़ के दौरान विस्‍फोट कर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवान शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के जंगलों में नक्सलियों की ओर से किए गए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन से संबद्ध कम-से-कम दस कमांडो शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हो गये।अधिकारियों ने बताया कि कोबरा इकाई के जवानों पर घात लगाकर आईईडी विस्फोट किया गया, जिसके बाद कल दोपहर सीआरपीएफ कमांडो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी, जिसमें देर रात तक तीन नक्सली मारे गये। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आठ जवान मौके पर ही शहीद हो गए, वहीं दो ने उस समय दम तोड़ दिया, जब उन्हें घायल अवस्था में ले जाया जा रहा था। यह घटना गया से सटी सीमा के निकट चकरबंदा डुमरिनाला जंगलों में हुई।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links