|
| वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्डस यहां पहले क्रिकेट टेस्ट से पूर्व भारतीय टीम के होटल में आये और कप्तान विराट कोहली ने उनसे मिली सलाह को अनमोल करार दिया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट 21 से 25 जुलाई तक एंटीगा के सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम पर खेला जायेगा। भारतीय क्रिकेटर कोहली, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय और केएल राहुल ने रिचर्डस के साथ तस्वीरें खिचवाई।कोहली ने ट्विटर पर लिखा ,С क्या यादगार पल था। महानतम सर विवियन रिचर्डस के साथ । उनसे अनमोल सलाह मिली। यादगार Т धवन ने लिखा ,С ग्रेट सर विव रिचर्डस के साथ संक्षिप्त बातचीत में मजा आया अभी भी बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं।Т केएल राहुल ने लिखा ,С मेरे भीतर का प्रशंसक जाग उठा। सर विव ने हमें सलाह दी। क्या लीजैंड हैं।Т बीसीसीआई ने भी इस मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर डाली। इस पर कहा ,С द किंग विवियन रिचर्डस और प्रिंस विराट कोहली एंटीगा में एक साथ।Т इसमें कहा गया ,СС एक यादगार मुलाकात। सर विव रिचर्डस ने एंटीगा में टीम इंडिया के सदस्यों से मुलाकात की।Т
|