Visitors online: 003

PM मोदी ने 64वें जन्मदिन पर चीन के राष्ट्रपति को बधाई दी

Home » Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को उनके 64वें जन्मदिन पर गुरूवार को चीनी माइक्रोब्लॉग अकाउंट पर शुभकामनाएं दीं| पीएम ने उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की|
 
चीन का ट्विटर माने जाने वाले वाइबो पर दिए मैसेज में मोदी ने कहा, "शी जिनपिंग के जन्मदिन के अवसर पर मैं उन्हें बधाई देता हूं और उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।" मोदी ने 2015 में चीन के दौरे के समय वाइबो पर अपना अकाउंट खोला था|
 
चीनी भाषा में दी गई बधाई में मोदी ने कहा, "कुछ दिनों पहले मैंने राष्टपति शी चिनफिंग से अस्ताना में एससीओ बैठक के दौरान मुलाकात की थी और भारत-चीन संबंधों को आगे बढ़ाने पर सार्थक बातचीत हुई थी|"


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links