Visitors online: 002

पाक पहुंचा शीर्ष पर, मैच ड्रॉ होने से भारत ने गंवाया नंबर एक स्थान

Home » Headlines

खराब मौसम और मैदान की बदतर स्थिति के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच आज यहां ड्रा समाप्त घोषित किये जाने के साथ ही भारत टेस्ट मैचों में अपनी नंबर एक रैंकिंग भी गंवा दी और अब उसकी जगह पर पाकिस्तान शीर्ष पर काबिज हो गया है। 

भारत को मैच ड्रा होने से अपनी नंबर एक रैंकिंग का बचाव करने का मौका नहीं मिला जो उसने हाल में श्रीलंका की आस्ट्रेलिया पर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से जीत के बाद हासिल की थी। पाकिस्तान पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने में सफल रहा।  

पाकिस्तान पहली बार टेस्ट रैकिंग में नंबर एक पर पहुंचा है। इससे पहले उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दो थी जो उसने हाल के दिनों के अलावा नवंबर 2015 में यूएई में इंग्लैंड पर 2-0 से जीत के बाद हासिल की थी। वैसे पाकिस्तान को शीर्ष पर बने रहने के लिये लगातार अच्छा प्रदर्शन करा होगा। इस वर्ष वैसे भी नंबर एक रैंकिंग इधर से उधर होती रही है। 

जनवरी में इंग्लैंड की दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 की जीत के बाद भारत नंबर एक बन गया था लेकिन फरवरी में आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 2-0 से पराजित किया और वह शीर्ष पर पहुंच गया। श्रीलंका से 3-0 की हार के बाद उसकी नंबर एक की कुर्सी भारत को मिल गयी थी। वर्तमान रैंकिंग प्रणाली 2003 में लागू की गयी थी। उसके बाद पाकिस्तान शीर्ष पर काबिज होने वाली पांचवीं टीम है। उससे पहले आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर पहुंच चुके हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links