Visitors online: 002

दुनिया की 10 सबसे महंगी अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण शुमार

Home » Headlines

बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं। फोर्ब्स मैगजीन की मंगलवार को जारी लिस्ट में दीपिका दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में 10वें पायदान पर हैं।

फोर्ब्स की इस सूची में हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस को साल 2016 में दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्री बताया गया है। लॉरेंस लगातार दूसरे साल इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'पैसेंजर्स' के लिए उन्हें बड़ा मेहनताना मिलने की खबर है।

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मैकार्थी हैं, जिनकी पिछले साल की कमाई 33 मिलियन डॉलर बताई गई है। वहीं फिल्म 'कैप्टन अमेरिका - सिविल वॉर्स' की 'वंडर विमेन' स्कार्लेट जोहानसन 25 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ इस लिस्ट में तीसरे पोजिशन पर हैं। वर्ष 2015 की तुलना में उनकी कमाई में 30 फीसदी की गिरावट आई है। हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की इस साल की कमाई 10 मिलियन डॉलर आंकी गई है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links