|
| भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी। वेस्टइंडीज में मौजूद कोहली ने ट्वीट किया, Сबधाई हो राजकुमार सर। बड़ी तस्वीर के पीछे की कड़ी मेहनत पर कभी नजर नहीं जाती।Т कप्तान ने कहा, Сमुझे आपको द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलने की खुशी है।Т राजकुमार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से पुरस्कार ग्रहण करेंगे।
|