|
| तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड के नवीनतम संस्करण СनूगाТ को नेक्सस उपकरणों के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, Сआज और अगले कुछ हफ्तों के दौरान नेक्सस 6, नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, नेक्सस प्लेयर, पिक्सल सी और जनरल मोबाइल 4जी (एंड्राइड वन) के लिए एंड्रॉइड 7.0 नूगा सॉफ्टवेयर उन्नयन उपलब्ध होगा।Т ऐसा कोई उपकरण जिसने एंड्राइड बीटा प्रोग्राम में पंजीकरण कराया है उसे भी यह उन्नयन मिलेगा।
|