Visitors online: 002

प्लेन में भी ले पायेंगे Wi-Fi सुविधा का मज़ा, सरकार दे सकती है इजाजत!

Home » Headlines

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को भारत सरकार की ओर से तोहफा मिल सकता है। भारतीय वायु क्षेत्र में उड़ान भरने के दौरान जल्द ही यात्रियों को वाई फाई की सुविधा मिलने की उम्मीद है। सरकार ने संकेत दिए कि आने वाले कछ दिनों में इस संबंध में फैसला होने की संभावना है। गौरतलब है कि इस समय यात्रियों को भारतीय वायु क्षेत्र में उड़ान भरने के दौरान मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।

सिविल एवियेशन सेक्रेटरी आरएन चौबे ने बताया, 'हो सकता है आने वाले 10 दिन के अंदर ही प्लेन के अंदर वाई-फाई सुविधा के बारे में घोषणा कर दी जाए।'

उन्होंने यह जानकारी एयर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (APAI) के कार्यक्रम में दी। चौबे से भारतीय हवाई सीमा में प्लेन के अंदर वाई-फाई के इस्तेमाल को लेकर सवाल पूछा गया था।

चौबे ने बताया 'अनुमति के बाद सबसे जरूरी होगा कि कॉल्स और डाटा को ट्रैक किया जा सकता है या नहीं।' उन्होंने कहा कि यदि जरूरी हुआ तो एजेंसियों की डाटा तक पहुंच होगी और यदि जरूरत होती है तो इसे ट्रैक भी किया जा सकता है। इस सवाल पर कि क्या कॉल की भी अनुमति दी जाएगी, चौबे ने कहा कि यदि डाटा को अनुमति दी जाती है तो कॉल करना भी संभव होना चाहिए।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links