Visitors online: 003

सोनाक्षी ने अपनी मां पूनम को लेकर किया बड़ा खुलासा

Home » Headlines

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनकी मां पूनम सिन्हा विवादों को लेकर चिंतित हो जाती है। चर्चा थी कि सोनाक्षी अपने दोस्त बंटी सजदेह के साथ घर बसाने वाली हैं लेकिन सोनाक्षी ने इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी मां पूनम सिन्हा उनसे जुड़े विवादों को लेकर अचंभित हो जाती हैं।

सोनाक्षी ने कहा मेरे पिता परवाह नहीं करते। वह इन सब में नहीं पड़ते क्योंकि वह भी इससे गुजर चुके हैं, बल्कि मुझसे भी ज्यादा। लेकिन, मेरी मां चिंतित हो जाती हैं, इसलिए मुझे उन्हें समझाना पड़ता है और शांत करना पड़ता है।

आखिकार वह समझ जाती हैं, लेकिन सोचती हैं कि वे मेरी बेटी के बारे में क्यों लिख रहे हैं। सोनाक्षी ने कहा कि वह निराधार खबरों पर ध्यान नहीं देतीं, लेकिन जब उनके परिवार को घसीटा जाता है तब वह उन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करती हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links