Visitors online: 003

स्कॉर्पिन से जुड़े लीक्ड दस्तावेजों का नया सेट जारी, पानी के अंदर सोनार प्रणाली का ब्योरा उजागर

Home » Headlines

ऑस्ट्रेलियाई अखबार Сद ऑस्ट्रेलियनТ ने गुरुवार को फ्रांस की कंपनी डीसीएनएस द्वारा भारत में बनाए जा रहे छह स्कॉर्पिन पनडुब्बियों की जल के भीतर की युद्ध प्रणाली के संचालन निर्देशों से जुड़ी सूचना के लीक्ड दस्तावेजों का नया सेट जारी किया है।

हालांकि एक शीर्ष रक्षा विश्लेषक ने आशंका को खारिज किया कि इससे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लड़ाकू पोतों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। पहले की तरह ही अखबार ने वे ब्यौरे जारी नहीं किए जिनसे उसे भारत के सुरक्षा हित प्रभावित होने की आशंका थी। हालांकि दस्तावेजों के नये सेट में पनडुब्बियों की सोनार प्रणाली के ब्यौरे दिए गए हैं जिसका इस्तेमाल पानी के भीतर खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए किया जाता है।

दस्तावेजों पर भारतीय नौसेना का प्रतीक चिह्न अंकित है और साथ ही Сनिषिद्ध स्कार्पिन भारतТ लिखा है। इसमें सोनार की तकनीकी विशिष्टताओं और वह किस डिग्री तथा फ्रीक्वेंसी पर काम करेगा, इसका विस्तार से जिक्र है। दस्तावेज में Сसंचालन निर्देशन नियमावलीТ है जो हथियार दागने के लिए निशाने का चयन करने के तरीके, हथियार की बनावट चयन के बारे में बताता है।

हालांकि नौसेना ने नये दस्तावेज जारी किए जाने को लेकर आधिकारिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है, सूत्रों ने कहा है कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पनडुब्बी से जुड़ी इसी तरह की सूचना Сकई नौसेना रक्षा वेबसाइटों परТ उपलब्ध है।

रक्षा विशेषज्ञ और सोसाइटी ऑफ पॉलिसी स्टडीज के निदेशक कमोडोर (सेवानिवृत्त) उदय भास्कर ने कहा, Сएकबारगी लगता है कि दस्तावेज मूलत: संचालन की नियमावली हैं। आप बाजार से कोई भी सामान खरीदें, उसके साथ संचालन नियमावली मिलेगी।Т उन्होंने कहा कि यह पूछा जाए कि आज रात किए गए खुलासे से हमारी पनडुब्बियां खतरे में पड़ जाएंगी, Сतो जवाब ना में होगा।Т भास्कर ने कहा, Сयह उपयोगकर्ता के लिए बुनियादी संचालन निर्देश जैसा है।Т


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links