Visitors online: 003

भारत, वेस्टइंडीज से हारा तो टी20 रैंकिंग में नीचे खिसक जाएगा

Home » Headlines

भारतीय टीम 27 और 28 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज में अगर दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज से 0-2 से हार गयी तो वह आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान गंवा देगी।

भारतीय टीम के अभी 128 अंक हैं और वह शीर्ष पर चल रही न्यूजीलैंड टीम से चार अंक से पिछड़ रही है जबकि तीसरी रैंकिंग पर काबिज वेस्टइंडीज से आगे है जिसके 122 अंक हैं।

नये कप्तान कालरेस ब्रैथवेट की अगुवाई में वेस्टइंडीज टीम अगर भारत को 2 . 0 से हरा देती है तो वह 127 अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच जायेगी और भारत को तीसरे स्थान पर खिसका देगी जिसके तब 124 अंक हो जायेंगे।

हालांकि अगर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम 2 . 0 से जीत दर्ज कर लेती है तो इससे उसे नंबर एक रैंकिंग पर बनी हुई न्यूजीलैंड के साथ अंकों की बराबरी करने में मदद मिलेगी जिसके 132 अंक हैं लेकिन जब रेटिंग की गणना दशमलव अंक तक की जायेगी तो वह दूसरे स्थान पर ही कायम रहेगी।

इस हालत में वेस्टइंडीज टीम 118 अंक लेकर चौथे स्थान पर खिसक जायेगी और एक अंक से दक्षिण अफ्रीका से पिछड़ जायेगी।वहीं अगर भारतीय टीम सीरीज में 1 . 1 से बराबरी पर रहती है तो इससे भारत के 128 अंक ही रहेंगे जबकि वेस्टइंडीज के 123 अंक हो जायेंगे।

श्रृंखला में व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी निगाहें रहेंगी। भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 837 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज हैं। आस्ट्रेलिया के आरोन फिंच उनसे केवल 34 अंक से पिछड़ रहे हैं जिससे कोहली शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत करने की कोशिश करेंगे। रोहित शर्मा 23वें स्थान पर अगले रैंकिंग बल्लेबाज हैं जबकि धोनी 50वें नंबर पर हैं लेकिन बल्लेबाजी के मौके मिलने से उनकी रैंकिंग में सुधार हो सकता है।

वेस्टइंडीज के बिग हिटर सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल आठवें, अनुभवी बल्लेबाज मालरेन सैमुअल्स 17वें स्थान पर हैं जो लेंडिल सिमंस :31वें:, ड्वेन ब्रावो :37वें: और आंद्रे फ्लेचर :48वें: के साथ उपर छलांग लगाना चाहेंगे।

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। रविचंद्रन अश्विन सातवें स्थान से शीर्ष 10 में काबिज हैं जबकि स्पिनर रविंद्र जडेजा 19वें स्थान पर हैं। मालरेन सैमुअल्स आल राउंडर सूची में पांचवें स्थान पर हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links