Visitors online: 001

रणबीर कपूर ने कहा, 'अमिताभ बच्चन मेरे स्टाइल आइकॉन है'

Home » Headlines

फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन उनके स्टाइल आइकॉन है।रणबीर कपूर ने बताया, Сमेरे बचपन से ही अमिताभ बच्चन मेरे स्टाइल आइकॉन रहे हैं। यहां तक कि अभी तक वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं और आप उन्हें सुखिर्यों से दूर नहीं रख सकते हैं।Т

फिल्म Сये जवानी है दीवानीТ के अभिनेता ने फैशन डिजाइनर कुनाल रावल के लिए लक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिवल 2016 में रैंप वॉक किया है। उनका कहना है कि उनकी दादी कृष्णा राज कपूर उनके लिए Сसर्वाधिक स्टाइलिश महिलाТ हैं।

जब बात व्यक्तिगत स्टाइल की आती है तो ऐसे में कपूर का कहना है कि वह एक फैशन आइकॉन के रूप में अपनी पहचान नहीं बनाना चाहते हैं।उन्होंने कहा, Сमैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो हमेशा जींस, टी-शर्ट, टोपी और जूता पहना हुआ दिखता है, मैं नहीं समझता कि क्यों कोई व्यक्ति मेरे स्टाइल को अपनाएगा। मैं फैशन के ब्लॉगों को नहीं पढ़ता हूं और न ही ये सब मेरे लिए महत्वपूर्ण है।Т


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links