Visitors online: 002

योग दिवस पर 408 लोगों ने एक साथ किया शीर्षासन ,रामदेव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Home » Headlines

 

दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को देश और दुनिया में जोश के साथ कार्यक्रम हुए. राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में योग दिवस के कार्यक्रम के दौरान योग गुरू स्वामी रामदेव ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. उनके कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है. इनमें से 408 लोगों के एक साथ शीर्षासन कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया. इस समारोह में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी शिरकत की. कीर्ति और कीर्तिमान को समर्पित योग दिवस
योग दिवस के कार्यक्रम के बाद रामदेव ने कहा कि यहां कई रिकॉर्ड बने हैं. गिनीज रिकॉर्ड को गोल्डेन रिकॉर्ड्स मिले हैं. उन्होंने कहा कि योग का अभ्यास किसी एक दिन के लिए ही बल्कि रोज की जिंदगी में शामिल करें. इससे शांति और दिव्यता मिलेगी. वहीं जूना पीठ के प्रमुख अवधेशानंद गिरि ने कहा कि योग दिवस का यह कार्यक्रम कीर्ति और कीर्तिमान के समर्पित रहा. दूसरी ओर एक प्रतिभागी की पुशअप का प्रदर्शन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया. रोहताश चौधरी ने एक मिनट के दौरान पीठ पर 80 पौंड (36.5 किलोग्राम) वजन लेकर 51 पुशअप्स किए. इसके पहले का वर्ल्ड रिकॉर्ड 38 पुशअप्स का था.


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links