Visitors online: 002

लंदन ओलंपिक के 4 साल बाद रेसलर योगेश्वर दत्त के मेडल का रंग बदला

Home » Headlines

भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त के मेडल का रंग बदल गया है। भारतीय Wrestler योगेश्वर दत्त ने 2012 के London Olympics में कुश्ती में कांस्य पदक जीता था लेकिन अब 4 साल बाद उनका Bronze Medal Silver Medal में तब्दील हो गया है। यानी 4 साल बाद उनका मेडल अपने आप Bronze से Silver Medal बन गया। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो गया? 

असल में योगेश्वर दत्त का Medal इसलिए Upgrade किया गया है क्योंकि LOndon Olympics में 60 किलोग्राम के वर्ग में सिल्वर मेडल जीतने वाले Russia के Wrestler का Dope Sample Positive पाया गया है।
आपको बता दें कि 2012 में रूस के Besik  कुदुकोव ने कुश्ती के 60 किलोग्राम के वर्ग में रजत पदक जीता था।
2013 में कुदुकोव की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी लेकिन अब 4 बाद World Anti Doping Agency यानी WADA ने ये पाया है कि Besik कुदुकोव ने प्रतिबंधित दवाओं का सेवन किया था। 
नियमों के मुताबिक  WADA  प्रतियोगिताओं से पहले खिलाड़ियों का डोप टेस्ट करवाती है और इन Samples को 10 वर्षों तक सुरक्षित रखा जाता है। 
ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि कई बार तकनीक के अभाव में खिलाड़ी के शरीर में मौजूद खास तरह के Drugs का पता नहीं लगता।
ऐसी प्रतिबंधित दवाओं का पता लगाने वाली अलग-अलग तकनीकें विकसित होती रहती हैं और एक बार जब तकनीक उपलब्ध हो जाती है तो फिर डोपिंग के दस साल पुराने मामले का भी पता लगाया जा सकता है। 
खिलाड़ियों के Samples को माइनस 20 डिग्री से माइनस 80 डिग्री तक के तापमान पर सुरक्षित रखा जाता है। 
नियमों के मुताबिक जब किसी खिलाड़ी का मेडल छीना जाता है तो उसके बाद आने वाले खिलाड़ी की रैंकिंग अपने आप Upgrade हो जाती है। 
इसलिए 2012 के London Olympics में तीसरे नंबर पर रहने वाले योगेश्वर दत्त अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
London Olympics में ही भारत के एक और Wrestler सुशील कुमार ने भी सिल्वर Medal हासिल किया था।
योगेश्वर दत्त ने अपने मेडल के Upgrade होने की खबर सोशल मीडिया के ज़रिए अपने प्रशंसकों को दी है। हालांकि, अब तक इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।

वैसे एक महत्वपूर्ण सवाल ये भी है कि क्या सरकार 2012 के ओलंपिक्स के बाद योगेश्वर दत्त को दिए गए इनाम में भी बदलाव करेगी क्योंकि राज्य सरकारें और केंद्र सरकार गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग इनाम राशि देती हैं।योग्श्वर दत्त एक ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिनके मेडल का रंग 4 वर्षों में बदल गया है


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links