Visitors online: 002

गृह मंत्रालय को मिली कानूनी राय में जाकिर नाइक के खिलाफ कार्रवाई का सुझाव

Home » Headlines

विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के खिलाफ शीघ्र ही कठोर आतंकवाद निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है क्योंकि समझा जाता है कि उसके बारे में मिली कानूनी राय में उसके तथा उसके गैर सरकारी संगठन Сइस्लामिक रिसर्च फाउंडेशनТ (आईआरएफ) के खिलाफ कार्रवाई करने का सुझाव दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने नाइक के कथित घृणा फैलाने वाले भाषणों सहित उसकी विवादित गतिविधियों के लिए उसके खिलाफ संभावित कार्रवाई के बारे में कानूनी राय मांगी थी।

समझा जाता है कि गृह मंत्रालय को कानूनी राय मिल गई है जिसमे कहा गया है कि विभिन्न मंचों से दिए गए नाइक के भाषणों से विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच कथित तौर पर वैमनस्य तथा घृणा को बढ़ावा और आतंकवाद को उकसावा तथा बढावा मिला।

कानूनी राय को उदृत करते हुए सूत्रों ने बताया कि नाइक द्वारा विभिन्न अवसरों पर दिए गए कथित घृणा फैलाने वाले संबोधनों के लिए उसके खिलाफ आतंकवाद निरोधक कानूनों के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

कानूनी परामर्श में कहा गया है कि नाइक का इरादा विभिन्न धार्मिक समूहों के खिलाफ जानबूझकर वैमनस्य बढ़ाने का रहा है।

साथ ही कानूनी राय में यह भी कहा गया है कि नाइक के अलावा उसके गैर सरकारी संगठन आईआरएफ के खिलाफ भी मामले दर्ज किए जाने चाहिए जो कि कट्टरपंथी गतिविधियों का कथित तौर पर वित्त पोषण करता है।

नाइक तब सुरक्षा एजेंसियों की जांच के दायरे में आया था जब बांग्लादेश के अखबार Сडेली स्टारТ ने खबर प्रकाशित की थी कि एक जुलाई को ढाका में हुए आतंकी हमले के हमलावरों में से एक रोहन इम्तियाज ने पिछले साल नाइक को उद्धृत करते हुए फेसबुक पर दुष्प्रचार अभियान चलाया था।

नाइक ने एक अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक चैनल Сपीस टीवीТ पर दिए गए अपने संबोधन में कथित तौर पर सभी मुसलमानों से आतंकवादी बनने का आह्वान किया था।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links