Visitors online: 002

ब्राजील की राष्ट्रपति राउसेफ को सीनेट ने उनके पद से हटाया

Home » Headlines

ब्राजील की सीनेट ने राष्ट्रपति डिल्मा राउसेफ को उनके पद से हटाने के पक्ष में आज मतदान किया जो लातिन अमेरिका के इस सबसे बड़े देश में सालभर से जारी संघर्ष का चरमोत्कर्ष है। वैसे राउसेफ का जाना व्यापक रूप से संभावित लग रहा है लेकिन यह फैसला एक बड़े राजनीतिक संघर्ष में एक अहम अध्याय माना जा रहा है और इसकी समाप्ति अभी दूर लग रही है।

राउसेफ ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति थीं । उन पर संघीय बजट के अपने प्रबंधन में वित्तीय कानूनों का तोड़ने का आरोप है। इस सुनवाई की अध्यक्षता करने वाले मुख्य न्यायाधीश रिकाडरे लेवांडोव्सकी ने कहा, Сसीनेट ने पाया कि ब्राजील के संघीय गणतंत्र की राष्ट्रपति डिल्मा वाना राउसेफ ने वित्तीय कानूनों का उल्लंघन कर अपराध किया है।उधर राउसेफ ने उन्हें उनके पद से हटाने के लिए किए गए मतदान को संसदीय तख्तापलट करार दिया और उन्होंने अपनी वर्कर्स पार्टी के साथ वापसी का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा, Сउन्होंने राष्ट्रपति के जनादेश में बाधा डालने का फैसला किया है जिन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। उन्होंने एक निर्दोष इंसान को दोषी ठहराया है और संसदीय तख्तापलट किया है।Т उनके कंजरवेटिव प्रतिद्वंद्वी माइकल टेमर को आज बाद में उनके स्थान पर राष्ट्रपति की शपथ दिलाये जाने की संभावना है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links