Visitors online: 002

अभिनेत्री विद्या बालन बनीं समाजवादी पेंशन योजना की ब्रांड एंबेसडर

Home » Headlines

उत्तर प्रदेश सरकार ने मशहूर फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन को Сसमाजवादी पेंशन योजनाТ का शुक्रवार को ब्रांड एंबेसडर बना दिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विद्या की मौजूदगी में इसका ऐलान किया। उन्होंने ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए विद्या का धन्यवाद किया।

अखिलेश ने इस मौके पर मजाकिया लहजे में कहा कि साड़ियां बांटने से झगड़ा होता है। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को पेंशन देने का काम इसीलिए किया। उन्होंने आगे कहा कि, सपा महिलाओं की मदद कर रही है। मुख्यमंत्री ने गरीब महिलाओं को योजना से जोड़ने की बात कही। साथ ही कहा कि गरीबों के लिए धन की कमी नहीं होने देंगे।

अखिलेश ने कहा कि उनकी सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है लेकिन प्रचार करने का समय नहीं मिला। उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं को पेंशन चेक दिया।

कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री की पत्नी और कन्नौज से सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना के तहत सरकार महिला सशक्तीकरण से भी जुड़ी हैं। Сबच्चे वोट बैंक नहीं होते हैं लेकिन तब भी हमारी सरकार उनका ध्यान रखती है।Т बॉलीवुड अभिनेत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, Сपैसा पावर होता है। 50 प्रतिशत महिलाएं छोटे-छोटे कदम आगे बढ़ने के लिए उठा रही जिससे बहुत फर्क पड़ेगा। मेरा इस योजना में कोई योगदान नहीं है लेकिन मुझे इसका चेहरा बन के बहुत खुशी हो रही है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links