|
| सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने अशांत कश्मीर घाटी खासकर दक्षिण कश्मीर में सबसे अधिक प्रभावित चार जिलों की सुरक्षा स्थिति की शुक्रवार को समीक्षा की। रक्षा सूत्रों के अनुसार जनरल सिंह आज सुबह यहां पहुंचे और उन्हें चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। सूत्रों ने बताया कि सेना प्रमुख जमीनी स्तर पर अधिकारियों से स्थिति के बारे में सीधे तौर पर जानने के लिए घाटी के उत्तर और दक्षिण हिस्सों में सैन्य प्रतिष्ठान गए। सूत्रों ने कहा, Сसेना प्रमुख को खासकर दक्षिण कश्मीर में स्थिति सामान्य करने में मदद पहुंचाने के लिए नागरिक प्रशासन द्वारा उठाये गए कदमों के बारे में बताया गया।Т उनके अनुसार जनरल सिंह घुसपैठ निरोधक ग्रिड की तैयारी की समीक्षा के लिए कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के समीप अग्रिम चौकियों पर भी गए।वह बाद में दिल्ली रवाना होने से पहले जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा से मिलेंगे।
|