Visitors online: 002

उत्तर कोरिया का परमाणु परीक्षण गंभीर चिंता का विषय: भारत

Home » Headlines

उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण को Сगंभीर चिंता का विषयТ बताते हुए भारत ने शुक्रवार को इसकी निंदा की और उत्तर कोरिया से ऐसे कदमों से दूर रहने को कहा जो क्षेत्र तथा इसके बाहर शांति एवं स्थिरता पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।

भारत ने परमाणु एवं मिसाइल तकनीकों के प्रसार पर भी चिंता जताई जिसका भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, Сभारत आज सुबह उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण की निंदा करता है। यह गंभीर चिंता का विषय है कि उत्तर कोरिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय बाध्यताओं का उल्लंघन करके और कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियार विहीन बनाने के उस उद्देश्य के विपरीत फिर से कदम उठाया है जिसे उत्तर कोरिया भी मंजूरी देता है।Т 

उन्होंने कहा, Сहम उत्तर कोरिया से ऐसे कदमों से दूर रहने का आह्वान करते हैं जो क्षेत्र तथा इसके बाहर शांति एवं स्थिरता पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। भारत उन परमाणु तथा मिसाइल तकनीकों के प्रसार को लेकर चिंतित बना हुआ है जिसने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर बुरा असर डाला।Т इससे पहले आज दिन में प्योंगयांग के सरकारी मीडिया ने कहा था कि उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links