Visitors online: 001

राफेल नडाल ने कहा, डेविस कप में हो सकती हैं विशेष चीजें

Home » Headlines

स्पेन की डेविस कप टीम के सदस्य राफेल नडाल ने कहा कि विश्व ग्रुप प्ले आफ मुकाबले में निचली रैंकिंग के भारतीय खिलाड़ियों के लिये कुछ विशेष हो सकता है।

पिछले मुकाबलों में स्पेन के प्रबल दावेदार होने के बावजूद उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने का दर्द अब भी नडाल को खटकता है। स्पेन को 2014 में ब्राजील के खिलाफ विश्व ग्रुप प्ले आफ में 1-3 से जबकि पिछले साल यूरोप-अफ्रीका ग्रुप में रूस से 2-3 से हार का मुंह देखना पड़ा था। इससे पहले वे विश्व ग्रुप के पहले दौर में जर्मनी से हार गये थे। स्पेन ने उन मुकाबलों में अपनी ए टीम नहीं उतारी थी। इसमें न तो नडाल थे और न ही डेविड फेरर। स्पेनिश टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिये पूरा सम्मान दिखाया और दिखाया कि सच्चे चैम्पियन को कैसा होना चाहिए, उनमें जरा भी आक्रामकता का भाव नहीं दिखा।

नडाल ने आज यहां ड्रॉ से पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में कहा, Сभारतीय खिलाड़ी अपने प्रशंसकों के सामने अपनी चुनी हुई परिस्थितियों में खेलेंगे। डेविस कप में विशेष चीजें हो सकती हैं। बीते समय में भी ऐसा हुआ है। हमने दो मुकाबले गंवा दिये थे, जिसमें हम खुद को प्रबल दावेदार समझ रहे थे और अच्छी स्थिति में थे। भारत के लिये सम्मान है, उनके पास अच्छे खिलाड़ी हैं, अच्छी युगल टीम है।Т उन्होंने कहा, Сकुछ मौकों पर हमारे पास विश्व ग्रुप में वापसी करने का मौका था, लेकिन हम जीत दर्ज नहीं कर सके। उम्मीद है कि इस बार इसमें बदलाव हो। स्पेन जैसी टीम को विश्व ग्रुप में होना चाहिए।

दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी डेविड फेरर ने कहा कि वह निश्चित नहीं हैं कि उन्हें शुरूआती दिन कोर्ट पर उतारा जायेगा या नहीं लेकिन उन्होंने भी डेविस कप में अनिश्चितता के बारे में बात की। फेरर 26 एकल खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने कहा, Сडेविस कप में हम रैंकिंग के कारण प्रबल दावेदार होते हैं लेकिन हम भारत में अलग तरह के हालातों में खेल रहे हैं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा और अच्छा मैच खेलूंगा। यह महत्वपूर्ण मैच है। मुश्किल भी। हमारे लिये अच्छा है कि हमारे पास नडाल और फेलिसियानो लोपेज हैं।Т 

लोपेज के युगल में उतरने की संभावना है, उन्होंने कहा कि शाम का समय दोनों टीमों और मैच के लिये बेहतर है। उन्होंने कहा, Сहालात हमेशा अहम होते हैं। हम अलग अलग स्थानों पर खेल चुके हैं। यह अच्छा है कि हम शाम में खेल रहे हैं।Т स्पेन टीम की कप्तान कोचिंता मार्टिनेज ने कहा कि उनके खिलाड़ी किसी भी हालात में खेल सकते हैं। उन्होंने कहा, Сये खिलाड़ी पूरे साल टूर पर खेलते हैं। ऑस्ट्रेलिया और अमेरिकी ओपन में हालात काफी कठिन होते हैं। इसलिये अगर हमें दिन में भी खेलना होता तो मुझे पूरा भरोसा है कि हम तैयार होते।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links