|
| सेना और पुलिस ने आज तीन दिन बाद घोषणा की कि चार आतंकवादियों को मार गिराए जाने के बाद पुंछ के मिनी सचिवालय में मुठभेड़ खत्म हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सेना तथा पुलिस के जवानों ने शाम निर्माणाधीन परिसर में घुसकर चार में से अंतिम आतंकवादी को ढेर किया। जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) दानिश राना ने कहा, Сमुठभेड़ खत्म हो गई है।Т मुठभेड़ रविवार को सुबह साढे सात बजे शुरू हुई जब आतंकवादियों ने एक पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। इसके बाद आतंकवादियों ने एक घर तथा निर्माणाधीन मिनी सचिवालय में शरण ली। घर में बुजुर्ग दंपति रहते थे। सुरक्षाबलों ने दंपति को सुरक्षित बाहर निकाला। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक आतंकवादी रविवार को मारा गया था जबकि दो कल मारे गये और बचे हुए एक आतंकवादी को ढेर किया गया। इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि रविवार को तीन तथा कल एक आतंकवादी मारा गया था। डीजीपी राजेंद्र कुमार ने बताया था Сशायद 4 से 6 आतंकियों का समूह इस घटना में शामिल है। हमने दो आतंकवादियों के शव बरामद किए हैं। दो और आतंकवादी मारे जा चुके हैं। हमें लगता है कि एक या दो आतंकवादी अभी जीवित हैं।Т
|