Visitors online: 002

अमिताभ बच्चन बोले- आज भी शॉट देने से पहले रातों की नींद उड़ जाती है

Home » Headlines

फिल्म जगत पर पिछले कई सालों से काबिज और अनेक किरदारों के जरिए दशकों के दिलो दिमाग पर अपनी छाप छोड़ चुके दिग्गज अभिनेता अभिताभ बच्चन के बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा की आज भी उन्हें कोई किरदार चुनौतीपूर्ण लग सकता है, लेकिन महानायक का कहना है कि आज भी उनके अंदर का अभिनेता कोई भी शॉट देने से पहले उसी तरह बेचैन हो जाता है जैसे चार दशक पहले होता था। आज भी 73 वर्षीय स्टार बेहतर करने का दबाव और बेचैनी महसूस करते हैं।

बच्चन ने कहा कि हर फिल्म एक कसौटी है, एक परीक्षा है। СपिंकТ (उनकी आने वाली फिल्म) भी उनमें से एक है। आज भी शॉट देने से पहले मुझे रातों को नींद नहीं आती और बेचैनी भी होती है और मैं ऐसे ही रहना चाहता हूं। जिंदगी में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। निश्चित रूप से सफल फिल्में भी नहीं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता СपिंकТ में एक वकील का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म तीन लड़कियों की कहानी है जो एक उदासीन समाज से अपने हक की लड़ाई लड़ती हैं।

फिल्मों में मुख्य भूमिका से अलग सहायक किरदार निभाना उनके लिए कितना मुश्किल था, इस सवाल पर बच्चन ने कहा कि इस बारे में उनका नजरिया अलग है। बिग बी ने कहा कि यह आपके सोचने का अंदाज है जिसे समझने की जरूरत है। हर कलाकार की इसको लेकर अपनी एक धारणा होती है। मुझे काम करना है और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे काम करने का मौका मिल रहा है। अमिताभ ने अपनी फिल्म СपिंकТ के बारे में कहा कि वह फिल्म करने के लिए तुरंत तैयार हो गए थे क्योंकि वे इस कोर्टरूम थ्रिलर का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्सुक थे। СपिंकТ कल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस साल СवजीरТ और Сटीई3एनТ (तीन) के बाद СपिंकТ बिग बी की तीसरी फिल्म है। बंगाली ड्रामा फिल्मों के मशहूर निर्देशक अनिरूद्ध राय चौधरी इस फिल्म के जरिए बालीवुड में बतौर निर्देशक अपना पहला कदम रखने वाले हैं। इसमें बिग बी के अलावा तापसी पन्नू, कृति कुल्हारी, अंद्रीया तारियंग और अंगद बेदी भी है। अभिनेता ने कहा कि उनके लिए फिल्म में वकील का किरदार निभाना कठिन नहीं रहा क्योंकि शूजित सरकार और उनकी टीम ने फिल्म की पटकथा पर गहन रिसर्च की थी।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links