|
| अभिनेता इमरान हाशमी की एक Сसीरियल किसरТ की छवि बने कई वर्ष बीत गये हैं लेकिन अभिनेता का कहना है कि अभी भी दर्शक उन्हें इस छवि से अलग नहीं कर पाते हैं। अभिनेता की यह छवि 2004 में आई फिल्म Сमर्डरТ से बनी थी। उन्होंने कहा, Сमैं उस छवि (सीरियल किसर) से दूर नहीं भाग रहा हूं, लेकिन दर्शक मुझे इससे अलग कर नहीं देख पा रहे हैं। वे इस बात पर विश्वास नहीं कर पाते जब हम कहते हैं कि यह मेरी एक पारिवारिक फिल्म है। यह निश्चित तौर पर एक समस्या है।Т उन्होंने कहा, Сसीरियल किसर की छवि बनने के बाद आप विभिन्न किरदारों के साथ प्रयोग करते हैं लेकिन कुछ ऐसी चीज होती है जिसके लिए लोग आपको प्यार करते हैं।Т इमरान का मानना है कि उन्होंने जितनी भी भूमिकाएं निभाई है उसने दर्शकों के दिलों में उनके लिए जगह बनाई है। वह इस तथ्य से अवगत हैं कि उनकी फिल्मों के किसिंग दृश्य के बारे में अधिक बातें की जाती है। बहरहाल, इमरान का यह भी मानना है कि जब उनकी फिल्म में किसिंग दृश्य नहीं होता तब भी लोग बातें करते हैं।
|