Visitors online: 001

सलमान खान बदलेंगे अपना आशियाना, जल्‍द ही नए घर में होंगे शिफ्ट!

Home » Headlines

बॉलीवुड के दबंग माने जाते सलमान खान का मौजूदा पता जल्‍द बदलने वाला है। सलमान अभी तक बांद्रा स्थित गैलेक्‍सी अपार्टमेंट फ्लैट में रहते हैं लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि वो जल्‍द ही इसे छोड़नेवाले हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सलमान ने बांद्रा के लिकिंग रोड में एक बिल्‍डिंग खरीदी है और जल्‍द ही वे अब यहां शिफ्ट होने की तैयारी में है। गैलेक्‍सी अपार्टमेंट में सलमान के पिता सलीम खान शुरू से रहते आ रहे हैं और साथ में पूरा परिवार रहता है। हालांकि अभी तक सलमान या उनके परिवार की ओर से गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़ने की आधिकारिक तौर पर कोई खबर नहीं आई है।

सलमान की नई बिल्‍डिंग का नाम लिटिल स्‍टार बताया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, अभी इस घर में कुछ काम चल रहा है। सलमान अपने माता-पिता के साथ इसी घर में शिफ्ट होंगे। कहा तो ये भी जा रहा है कि सलीम खान गैलेक्‍सी अपार्टमेंट के अपने फ्लैट को नहीं बेचेंगे क्‍योंकि इस घर से उनकी बहुत सी यादें जुड़ी है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links