Visitors online: 001

ट्रैक एशिया कप में भारत ने दो स्वर्ण सहित 8 पदक जीते

Home » Headlines

भारत ने इंदिरा गांधी स्टेडियम के साइकिलिंग वेलोड्रोम में ट्रैक एशिया कप के अंतिम दिन दो स्वर्ण पदक से आठ पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना अभियान दूसरे स्थान पर समाप्त किया। भारत कुल 16 पदकों से हांगकांग के बाद दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने पांच स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक अपनी झोली में डाले जबकि हांगकांग ने 11 स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य से 18 पदक जीते।

भारतीय टीम के कोच आरके शर्मा ने आज भारत के दो स्वर्ण के अलावा दो रजत और चार कांस्य पदक जीतने के बाद कहा, Сमैं ट्रैक एशिया कप में अपने साइकिलिस्टों के प्रदर्शन से संतुष्ट हूं, विशेषकर जूनियर साइकिलिस्टों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया और वे उम्मीदों पर खरे उतरे।

देबोरा हेरोल्डो ने अपनी फाइनल स्प्रिंट स्पर्धा में 12.576 के समय से पहल स्थान हासिल किया। वह हालांकि अपनी पसंदीदा स्पर्धा केईरिन में स्वर्ण पदक से चूक गयीं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसी स्पर्धा में उनकी साथी केजिया वर्गीज ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरूष एलीट केईरिन स्पर्धा में भारतीय साइकिलिस्ट अमरजीत सिंह आठवें स्थान पर रहे, लेकिन इसके जूनियर वर्ग में इमर्सन ने कांस्य पदक जीता।

भारत के सनुराज पी ने पुरूष जूनियर स्प्रिंट फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया। महिला जूनियर स्प्रिंट फाइनल में भारत ने पहला और दूसरा दोनों स्थान हासिल किये। नयना राजेश ने स्वर्ण पदक जबकि अनु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम महिला टीम परस्यूट में राज कुमारी देवी, विद्या लक्ष्मी तूरंगबम, रतुजा सतपुते और जी अमृता रघुनाथ की भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links