Visitors online: 002

जनसंपर्क मंत्री डा. नरोत्‍तम मिश्रा ने रीवा में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का किया शुभारंभ

Home » Headlines

मध्य प्रदेश के जनसम्पर्क एवं जल संसाधन मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने रीवा में महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित करते हुए कहा कि खाना बनाने में महिलाओं को धुएं से होने वाली परेशानी को समझते हुए सरकार ने धुएं से निजात दिलाने के लिये प्रधानमंत्री उज्जवला योजना लागू की गई है।

मिश्रा ने रीवा में कल प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारंभ करते हुए प्रतीक स्वरूप दस महिलाओं को स्वयं नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये। इसके बाद इस योजना के तहत यहां 400 से अधिक महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिये गये। उन्होंने कहा कि खाना बनाने में महिलाओं को धुंए से होने वाली परेशानी को सरकार ने समझा है। इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिये बहू-बेटियों और माताओं, बहनों को धुएं से निजात दिलाने के लिये देशभर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना लागू की गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, गरीबों और किसानों की हितैषी सरकार अनेक जन-कल्याणकारी कार्य कर रही हैं। मंत्री डा. मिश्रा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना, लाड़ली लक्ष्मी, जननी सुरक्षा, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, नि:शुल्क सायकल वितरण योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में महिलाओं से जानकारी भी ली।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links