Visitors online: 002

सर्वश्रेष्ठ आल राउंडर की पहचान के लिये कम से कम 50 टेस्ट जरूरी हैं: कपिल देव

Home » Headlines

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आल राउंडर खिलाड़ियों के बीच तुलना तभी हो सकती है जब प्रत्येक ने अपने कैरियर में 50 टेस्ट मैच खेल लिये हों।

विश्व कप विजेता कप्तान और अपने समय के महान आल राउंडर कपिल एक खिलाड़ी को महज दो या तीन सीरीज में देखने के बाद निष्कर्ष पर पहुंचने में विश्वास नहीं रखते।

कपिल ने यहां दूसरी कृषापट्नम पोर्ट गोल्डन ईगल्स गोल्फ चैम्पियनशिप के उद्घाटन के मौके पर कहा, Сमुझे लगता है कि लोगों को एक क्रिकेकर को सर्वश्रेष्ठ आल राउंडर की दौड़ में शामिल करने से पहले उसे 50 टेस्ट मैच खेलने देने चाहिए। आप जिसके बारे में भी बात कर रहे हो और दो या तीन सीरीज के बाद किसी से तुलना कर रहे हो, तो यह अनुचित है।

हालांकि उन्होंने मौजूदा आल राउंडरों की प्रशंसा की कि युवा खिलाड़ी बीते समय के आल राउंडर जैसे सर रिचर्ड हैडली, इमरान खान और इयान बाथम की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

इस 57 वर्ष के खिलाड़ी ने कहा, Сहैडली, मैं, इमरान और बाथम को अपना समय भूल जाना चाहिए, अब मौजूदा समय में देखो। ये युवा खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली हैं। वे हमसे कहीं ज्यादा बेहतर कर रहे हैं। इसलिये हमें इस पीढ़ी का सम्मान करना चाहिए।Т 

उन्होंने कहा,Сलेकिन मौजूदा समय के एक खिलाड़ी को कहना कि यह सर्वश्रेष्ठ आल राउंडर है, जो बाथम, इमरान और हैडली की लीग में शामिल हो सकता है, यह अनुचित है। 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links