Visitors online: 002

अगले 20 सालों में पिछले 100 साल से अधिक होगी प्रगति: मुकेश अंबानी

Home » Headlines

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अम्बानी ने आज कहा कि वह दृढ़ता से यह मानते हैं कि अगले बीस वर्ष में मानवता प्रौद्योगिकी एवं डिजिटलीकरण के कारण वह प्रगति देखेगी जो पिछली शताब्दी में नहीं देखी गयी।

अम्बानी ने कहा, Сकई बार वह सपने हासिल करना वास्तव में आसान हो जाता है जिन्हें आपने कल असंभव मान लिया था। आप मुझे गलत मत समझें क्योंकि इसके लिए कड़ा परिश्रम और प्रतिबद्धता की आवश्यकता पड़ती है।Т उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को सांबेधित करते हुए यह बात कही।

अम्बानी ने कहा, Сइन असंभव सपनों का अगले बीस सालों में साकार होने का कारण प्रौद्योगिकी विशेषकर डिजिटलीकरण है जिससे कई ऐसी समस्याएं हल होंगी जो अभी तक अनसुलझी रह गयी थीं।Т अम्बानी ने कहा, Сमेरा दृढ़ता से मानना है कि अगले 20 वर्ष में मानवता पिछले 100 साल से ज्यादा प्रगति देखेगी।Т उन्होंने कहा कि यह अभी स्नातक कर रहे लोगों के लिए एक महान अवसर होगा।

इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर एवं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी भी मौजूद थे। छात्रों को संबोधित करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने अभिनव पहलों को बहुत महत्व दिया है तथा देश में इस तरह की पहलों को बढ़ावा मिल सके इसके लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links