Visitors online: 002

बीसीसीआई ने 500वें टेस्ट के मौके पर Сड्रीम टीमТ पहल लांच की

Home » Headlines

भारत के आगामी 500वें क्रिकेट टेस्ट के मौके पर प्रशंसकों को इस मैच से जोड़ने के लिए बीसीसीआई ने Сड्रीम टीमТ पहल लांच की है।कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 सितंबर से तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट खेला जाएगा जो टीम इंडिया का 500वां टेस्ट मैच होगा।

इस पहल के तहत दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी भारतीय क्रिकेट टीम के फेसबुक पेज- डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.फेसबुक.काम:स्लैश:इंडियनक्रिकेटटीम पर सवालों का जवाब देकर भारत की Сड्रीम टीमТ के लिए वोट कर सकेंगे।

बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने इस पहल के संदर्भ में कहा, Сमेरा हमेशा से मानना है कि खेल का दिल प्रशंसक होते हैं और 500वें टेस्ट के एतिहासिक लम्हें का जश्न मनाने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि प्रशंसकों को अपनी Сड्रीम टीमТ के लिए वोटिंग का मौका मिले। मुझे खुशी है कि एक लाख क्रिकेट प्रशंसक पहले ही ड्रीम टीम में शीर्ष क्रम चुनने के लिए वोटिंग कर चुके हैं और उम्मीद करता हूं कि आगामी दिनों में इस संख्या में कई गुना इजाफा होगा।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links