Visitors online: 002

उरी हमला : पाक को आतंकवादी देश घोषित कराने की होगी कोशिश, पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में सरकार

Home » Headlines

उरी आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान को घेरने की तैयारी में जुट गई है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस बैठक में पीएम ने तत्काल कार्रवाई के रूप में पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने के लिए वैश्विक पहल पर जोर दिया। वहीं, आतंकवादी हमले में घायल एक और जवान ने आज दम तोड़ दिया, इस तरह मृतकों की संख्या 18 हो गई।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पीएम चाहते हैं कि उरी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के सबूत संयुक्त राष्ट्र महासभा की होने वाली बैठक में और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष पेश किए जाएं। रिपोर्टों में कहा गया है कि उरी हमले को लेकर भारत बयान जारी करने के साथ ही इस्लामाबाद के खिलाफ बड़े फैसले भी ले सकता है।

रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि सरकार पाकिस्तान के खिलाफ बड़े फैसले कर सकती है। भारत सरकार की कोशिश पाकिस्तान को एक आतंकवादी देश घोषित कराने की होगी। साथ ही एलओसी के पास बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया जा सकता है। सरकार आने वाले दिनों में सेना से जुड़े प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और चाक-चौबंद कर सकती है।

पीएम के सरकारी आवास 7आरसीआर में हुई बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर, वित्त मंत्री अरुण जेटली, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सैन्य प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। समझा जाता है कि इस बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ अन्य विकल्पों पर भी विचार किया गया लेकिन अन्य विकल्पों पर आगे बढ़ने से पहले उन पर काफी सोच-विचार किया जाएगा।

इससे पहले, आज सुबह उरी में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर, खासकर उसके सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर और देश के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक की। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सैन्य प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग, गृह मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय और अर्धसैन्य बलों के शीर्ष अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों ने कश्मीर घाटी और नियंत्रण रेखा की हालिया स्थिति पर आयोजित इस बैठक में हालात की जानकारी दी। कश्मीर में उरी स्थित सेना के बटालियन और सैन्‍य शिविर पर आतंकी हमले के बाद मौजूदा हालात में भारत की ओर से की जाने वाली कार्रवाई के विकल्पों की संभावना तेज हो गईं हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links