Visitors online: 004

हमेशा टर्न लेती है कनपुरिया विकेट : अनिल कुंबले

Home » Headlines

भारतीय कोच अनिल कुंबले ने ग्रीन पार्क की पिच को अपनी तरह की खास Сकनपुरिया शैलीТ की विकेट करार देते हुए आज कहा कि भारत में विकेट हमेशा टर्न लेते हैं और इसलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 सितंबर से यहां होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए किसी तरह की विशेष पिच तैयार करने के लिए नहीं कहा गया। 

कुंबले ने कहा कि भारतीय टीम किसी भी तरह के विकेट पर खेलने के लिये तैयार है और ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच को जीतने के लिये प्रतिबद्ध है। कुंबले ने आज यहां भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के बाद संवाददाताओं से कहा, Сग्रीन पार्क की इस पिच पर मैंने कई मैच खेले हैं और इस विकेट की मुझे बहुत अच्छी समझ है।Т 

अपने जमाने के इस दिग्गज स्पिनर ने कहा, Сअभी हाल ही में कानपुर में बारिश हुई है ग्रीन पार्क का विकेट अच्छा लग रहा है। हमारे खिलाड़ियों को जो भी विकेट मिलेगा वह उस पर आक्रामक तरीके से खेलेंगे। हमारे खिलाड़ी पूरी तरह से फार्म में है और अभी हाल ही में वेस्टइंडीज में खेलकर आये है, इसलिये वह पूरी तरह से तैयार है।

कुंबले ने कहा कि वर्तमान टीम के सदस्य भारत को आने वाले कुछ वर्षों में शीर्ष पर बनाये रख सकते हैं। उन्होंने कहा, Сइस समय विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के जो सदस्य हैं उनमें इतनी काबिलियत है कि वह टीम को आने वाले पांच से दस साल तक टीम को उंचे पायदान पर रख सकते हैं।Т 

न्यूजीलैंड टीम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, Сन्यूजीलैंड की टीम बहुत अच्छी है। उनके पास तीन अच्छे स्पिनर हैं। उसका गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है और उसके बल्लेबाज भी अच्छे हैं। हम उनका सम्मान करते है और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक अच्छी क्रिकेट श्रृंखला देखने को मिलेगी।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links