|
| मारे गए हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी का संयुक्त राष्ट्र में महिमामंडन करने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की आलोचना करते हुए भारत ने कहा कि उनका बयान दर्शाता है कि पाकिस्तान का आतंकवाद से जुड़ाव जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने अपने ट्वीट में कहा, Сपाक पीएम शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च मंच पर हिज्बुल आतंकी बुरहान वानी का महिमामंडन किया। यह आतंकवाद से पाकिस्तान के लगातार जुड़ाव को दर्शाता है।Т संयुक्त राष्ट्र महासभा में के अपने भाषण में शरीफ ने कश्मीर का मुद्दा उठाया और वानी को Сयुवा नेताТ बताया। शरीफ के आरोपों का जवाब देते हुए स्वरूप ने कहा कि बातचीत के लिए भारत की एकमात्र शर्त है कि आतंकवाद खत्म हो। स्वरूप ने कहा, Сप्रधानमंत्री शरीफ ने यूएनजीए में कहा कि भारत बातचीत के लिए अस्वीकार्य शर्तें रखता है। भारत की एकमात्र शर्त है कि आतंकवाद खत्म हो। यह स्वीकार्य नहीं है।
|