Visitors online: 001

मैं इस पर ध्यान नहीं देती कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं: सोनाक्षी सिन्हा

Home » Headlines

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनके पेशे का एक नकारात्मक पहलू यह है कि अभिनेत्रियों को लगातार आंका जाता है। सोनाक्षी ने कहा कि दुर्भाग्य से, सुर्खियों में रहने वाले लोगों को हमेशा आंका जाता है।

यह इस पेशे का एक नकारात्मक पहलू है कि एक कलाकार के तौर पर हमें लगातार आंका जाता है। खुद को लेकर मैं हमेशा आत्मविश्वासी रही हूं और इस बात पर ध्यान नहीं देती कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं।

मशहूर जोड़ी शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी का कहना है कि इस बात को लेकर दबाव में आने से आप पागल हो सकते हैं, इसलिए बेहतर है कि अपने में मगन रहा जाए। कड़ी मेहनत कर आगे बढऩे में ही समझदारी है। अभिनेत्री को लगता है कि फिल्म जगत में अभिनेत्री बनने के लिए यह सही समय है। सोनाक्षी (29) का कहना है कि अब महिलाओं को ध्यान में रखकर बढिय़ा भू्मिकाओं को लिखा जा रहा है। उन्हें मुख्य कलाकार के तौर पर पेश किया जा रहा है। वेतन असमानता में कमी आई है। यह फिल्म जगत में शुरुआत करने के लिए बढिय़ा समय है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links