Visitors online: 002

बीमारियों के उन्मूलन के लिए 3 अरब डॉलर खर्च करेंगे मार्क जुकरबर्ग और प्रिसीला चान

Home » Headlines

फेसबुक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसीला चान इस सदी के अंत तक सभी बीमारियों के उन्मूलन के लिये अगले 10 साल में तीन अरब डालर खर्च करने का संकल्प जताया है।

परमार्थ कार्यों के लिये गठित दंपती की इकाई चान जुकरबर्ग इनीशिएटिव के सैन फ्रांसिस्को में एक कार्यक्रम में प्रिसीला ले कहा कि हमारा लक्ष्य बच्चों में बीमारी से बचाव के लिये मिलकर काम करना है। वह स्वयं एक बाल चिकित्सक हैं। यह राशि चिकित्सा शोध एवं संबंधित क्षेत्रों में किया जाएगा। जुकरबर्ग ने कहा कि इस पहल से बच्चों के लिये एक बेहतर भविष्य बनाया जा सकेगा।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links