Visitors online: 002

सीरिया की सेना ने अलेप्पो पर किया ताजा हमला

Home » Headlines

सीरिया में शांति योजना को बचाने में अमेरिका और रूस के नाकाम रहने के बाद सीरियाई शासन ने विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी अलेप्पो में ताजा हमला किया। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी और रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोज ने इस संकट के समाधान के लिए न्यूयार्क में आयोजित वार्ता में दो दर्जन अंतरराष्ट्रीय दूतों को एकत्र किया।

अमेरिका ने रूस से कहा कि वह सीरियाई सत्ता की वायुसेना को हमला करने से तत्काल रोकने का वादा करे लेकिन रूस से ऐसा करने से इनकार कर दिया जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय सीरिया समर्थन समूह की बैठक समाप्त हो गई।

केरी ने कहा कि वह इस सप्ताह असफल हुए संघषर्विराम को फिर से लागू करने के तरीकों को खोजने के लिए रूसी अधिकारियों से फिर से मिलने के लिए तैयार हैं लेकिन राजनयिक इसे लेकर निराशावादी थे। केरी ने कल संवाददाताओं से कहा, ССइसे हासिल करने का एकमात्र मार्ग यह है कि संघर्ष के उस क्षेत्र में जिनके पास वायु शक्ति है, वे इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links